Saturday, 29 June 2019

"वाह"

दोस्त कहता है "बहोत लिखता है तू अपने टूटे दिल के नगमे, कभी कुछ और दूसरा अच्छा भी लिखा कर"।

मैंने कहा "ये लोग ना बड़े नासाज होते है। दूसरों का गम देख कर बहोत खुश होते है"।

उसने कहा "दिल उनका भी टूटा होगा कभी ना कभी कमिने, तभी तो तेरे नगमे सुनकर "वाह" किया करते है"।

... सुमित जेजुरीकर

Friday, 28 June 2019

अहमियत

तेरे ख्वाबों के निशान रहे ना रहे,पर तेरी चाहत तो दिल में हमेशा रहेगी।
तेरा साथ नसीब मैं ना हो शायद, पर मेरी हर दुआ में तू हमेशा रहेगी।

लोग कहते है किस्मत पे जोर नहीं चलता किसिका, लो मान लिया हमने की तू हमारी ना रहेगी।
बात बस चंद मुलाकातों की थी सनम, लेकिन तू यादों में हमारी हमेशा रहेगी।

गम हमें सताता था तेरी जुदाई का, शायद हवाओं में भी तेरी आहट सुनी रहेगी।
अब दिल कहीं और लगा लिया है हमने, तो अब तनहाई में वो भी बात नहीं रहेगी।

आज फूल खिलते है तो मुस्कुराता हूं देखकर, के इनके खिलने की वजह तो रहेगी।
डालीसे अलग होकर भी खूबसूरत बनाता है जो किसीको, उसकी अहमियत कम तो ना होगी।

...सुमित जेजुरीकर